फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में बनोग के पास गिरीं चट्टानें, एनएच 03 बाधित

विज्ञापन
धर्मपुर के तनेहड़ में बहरी मढ़ी मार्ग को खोलती जेसीबी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : पुलिस।
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एनएच 03 बारिश के बाद मलबा और चट्टानें गिरने से बाधित हो रहा है। बनोग के पास एनएच वीरवार रात्रि से बड़ी चट्टानें गिरने के कारण बाधित गया है, जिसे शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। एनएच 03 ही शुक्रवार को मघोेघरी में बार-बार मलबा आने से बाधित होता रहा। यहां मशीनरी लगाकर इसे बहाल किया जाता रहा। इसके अलावा धर्मपुर उपमंडल के दर्जनों संपर्क मार्ग शुक्रवार को बाधित रहे।
विज्ञापन

धर्मपुर उपमंडल में धर्मपुर-स्योह, धर्मपुर-मढ़ी हाजरी क्रशर के पास, धर्मपुर-जोगिंद्रनगर मार्ग रड़ा के पास, कांढापत्तन-हयोलग वाया पनगोह, बहरी-तनेहड़ मढ़ी-तनेहड़, धर्मपुर से मठी बनवार वाया रियून, धर्मपुर से पारली परयाल, समौड़ परयाल, लौंगणी से बल्याणा, धर्मपुर से ततोहली परडाना में ल्हासा गिरने से बाधित रहा।
अधिकारियों ने जेसीबी मशीनें और मजदूर लगाकर कुछ मार्ग बहाल किए हैं। वीरवार रात्रि और शुक्रवार को हुई बारिश से लोक निर्माण विभाग को करीब 75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने कहा कि एनएच में यातायात बहाल करने के लिए कंपनी प्रबंधन को आदेश दिए हैं। जहां बार-बार एनएच बाधित हो रहा है, वहां मशीनरी तैनात करने के लिए कहा गया है। वहीं, धर्मपुर लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि करीब दर्जन मार्ग भारी वर्षा से बाधित हो गए थे। अधिकांश को खोल दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें