फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले में आज से 106 रूटों पर पथ परिवहन की बसें नहीं चलेंगी

विज्ञापन
मंडी बस स्टैंड में चुनावी ड्यूटी के लिए तैनाती बसें। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। आज अगर सफर करना है तो व्यवस्था पहले कर ही घर से निकलें। मंडी विधानसभा उपचुनाव के चलते पथ परिवहन निगम के 106 बसें चुनावी ड्यूटी के लिए अपने-अपने स्टेशनों के लिए वीरवार सुबह दस बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

चुनाव के चलते 31 अक्तूबर तक सभी लोकल रूट बाधित रहेंगे। हालांकि एक नवंबर से फिर बसें अपने-अपने रूटों पर बहाल हो जाएंगी। इसके चलते मंडी में लोकल रूटों पर सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लोकसभा चुनावों के चलते 106 लोकल रूटों की बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर रवाना होगी। एक नवंबर से सभी रूटों को पूरी तरह से पुन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोपाल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम मंडी।
यह रूट रहेंगे बाधित
मंडी-सुहड़ा, डूहकी, नसलोह, चैैलचौक, पैड़ी, स्कोर, कोठी गैहरी, कलोथर, बटाहर, दुर्गापुर, कोटली, साढला, हरडगलू, सांगला, सदयाणा, किपड़, वायर, बटाहरण, ढलवाण, कुटल, खजरौण, धन्यारी, सुहराड़ी, नेरचौक, डोलरा बल्ह, नलहोग, सकरोहा, नवलाय, कोटमोरस, पवाडा, द्रुबल, बथेरी, बल्ह टिकर, नसलोह, कोटली, शिवाबदार, खजरौण, कुफरी, डोलरा, पतरौण, मझवाड़, चुक्कू, रखून, बटाहर, सदयाणा, वायर, सकस्वाल, ढलवाणी, सकरोहा, लागवीर, कोट, दूदर, रियुर, च्यूणी, टेपर, बड़ागांव, अरठीह, कांडलू, माहन, कलोथर, सुधार, बटाहण, बटाहर, कुफरी, कलोथर, मतारू, पराशर, माहुंनाग, स्कोर, कुटल, आरंग, लोट, सदोह, मलवाणा, धन्यारी, दुर्गापुर, स्योह, कमलाह, गददीधार, भड़यार, डुगराई, जहल, गाड़ागुसैणी, कशीमलीधार, ज्यूणी, कैहनवाल, नलहोग, लोट, माहन, सुधार, गोखड़ा, पतरोण, डिडर, ढण्डल, कलोथर, छतरी, पधर, लाग, सैणा, नवलाय पुखरी, परवाड़ा, शिवाबदार, खजरी, कुढल, साइगूल, गोहर, बगस्याड़, कांढी, पंजाई, पंडोह, रोपडू, गोभरता, ढलवाणी, दूसरा खाबू, धुआदेवी, कोट, बाढू, रिवालसर, रोपी-द्रंग, डूहकी, कमांद, स्यांज, थट्टा, कुफरधार, ढंणल, पीपलागूल, पैड़ी, तुंग, कलोथर, ननावां, घ्राण, बनायट, लाग, साढला और तरयांबली आदि रूट बाधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें