फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह से बाखली तक सड़क का मरम्मत कार्य शुरू

Sun, 06 Jul 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी) एक जुलाई की रात भारी बारिश और अचानक आए फ्लैश फ्लड के चलते पंडोह से कुकलाह तक सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को इस सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग का अमला मशीनरी समेत जुट गया है। मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही बाखली तक सड़क को आवागमन के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को बाखली से बैली ब्रिज बनाने को कहा है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोग जुड़े हैं और यह उनके लिए जीवन रेखा है। कुकलाह से कलहणी तक रास्ता खोल दिया गया है और कल तक सराची तक बहाल हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। बाखली तक जल्दी मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें