फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर बाजार में सड़क विस्तार का कार्य अटका, पाइपलाइन बनी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने घटिया निर्माण की आशंका जताई
विज्ञापन

मानकों से समझौता होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। कलखर–रिवालसर–मंडी सड़क मार्ग के विस्तार का कार्य रिवालसर नगर के बीच बाजार में अटक गया है। मुख्य वजह सड़क के नीचे बिछी पेयजल पाइप लाइनों का अब तक शिफ्ट न होना है। इस देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, निर्माण कंपनी मौजूदा स्थिति में ही सड़क पर बिटुमेन बिछाकर काम जल्द निपटाने की कोशिश कर रही है।
इस पर स्थानीय जनता, रिवालसर व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल के प्रधान नरेश शर्मा, टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सचिव तुलसी राम समेत अन्य लोगों ने हिमाचल प्रदेश सड़क एवं संरचना विकास निगम बिलासपुर के अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी। मांग की है कि निर्माण कार्य तय मानकों, पूरी चौड़ाई और गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि मानकों की अनदेखी होने पर वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता राज कुमार ने बताया कि सड़क के दायरे में आ रही पेयजल पाइप लाइनों को शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभाग को एस्टीमेट भेजकर धन की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण प्रबंधन इकाई उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता टीजी नेगी के अनुसार जलशक्ति विभाग ने पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए 3.96 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा है, जो काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पहले ही 63 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। आश्वासन दिया कि रिवालसर बाजार में सड़क विस्तार कार्य नियमों और निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें