फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्तापानी के समीप माहोटा के पास धंसी पहाड़ी

Fri, 11 Dec 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चैलचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
डडौर-तत्तापानी सड़क पर माहोटा के समीप एक चट्टानी पहाड़ धंसने से मंडी शिमला वाया तत्तापानी सड़क पर करीब चार घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध रहा। भारी बारिश के बीच मार्ग बंद होने के कारण लगे जाम में करसोग के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम भी करीब तीन घंटे जांच में फंसे रहे।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने तत्काल रूप से डडौर-तत्तापानी सड़क को देख रहे अधिशाषी अभियंता करसोग को इसकी सूचना दी। आजकल डडौर-तत्तापानी सड़क की चौड़ाई का कार्य चला हुआ है। इस दौरान शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बीच माहोटा के समीप पहाड़ी धंस जाने से सड़क करीब चार घंटे बंद रही। जिससे करसोग और मंडी शिमला आवागमन करने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे तत्तापानी के समीप पहाड़ी धंसने से मंडी से शिमला वाया तत्तापानी का संपर्क कट गया है। इससे निहरी उप तहसील के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे सुरेश, हनी, पंकज, दिलबर और मनोहर ने बताया कि पहाड़ी गिरने से वे करीब चार घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


सीपीएस मनसा राम ने बताया कि वे जाम में फंसे थे तथा लोनिवि के अधिकारियों को मार्ग जल्द बहाल करने के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं लोनिवि के अधिशाषी अभियंता करसोग एचके गुप्ता ने डडौर-तत्तापानी सड़क के अवरुद्ध होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 4 घंटे के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें