फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सरकारी कार्यालय में घुसा पानी, रिकॉर्ड खराब

Fri, 11 Dec 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खलियार स्थित बागवानी विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में शुक्रवार को पानी घुस गया। जिससे कार्यालय में रखा वर्षों पुराना विभागीय रिकॉर्ड खराब हो गया। कार्यालय के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी हटाया। पानी घुसने से कार्यालय में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बारिश के बाद नाले का पानी बागवानी विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में घुस गया। जिससे तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारी समेत उपनिदेशक हक्के-बक्के रह गए। जांच में कर्मचारियों ने पाया कि कार्यालय का सरकारी रिकॉर्ड पानी से खराब हो गया है। पानी की स्थिति से निपटने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और पानी हटाकर स्थिति को सामान्य किया।

दोपहर बाद तक कार्य में जुटे रहने के बावजूद फर्श में पानी मौजूद था। वहीं, कार्यालय के मेन स्विच में टपक रहा पानी भी हादसों का न्यौता दे रहा है। पानी के मेन स्विच पर टपकने से कभी शार्ट सर्किट हो सकता है। जिससे करंट व आग की घटना हो सकती है। कार्यालय में आ रहे पानी का मुख्य कारण साथ लगती नई इमारत निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतना माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ विनोद धीमान ने बताया कि कार्यालय में पानी घुसने से नुकसान हुआ है। पानी से विभागीय रिकॉर्ड खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यालय की इमारत के साथ ही विभागीय नई इमारत तैयार की जा रही है। जिसके लिए करीब 37 लाख रुपये लोनिवि को सौंपे गए हैं। कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही से शुक्रवार को कार्यालय में पानी घुस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद साफ किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें