फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से बंद बनेहड़ सड़क बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। तीन माह से बंद बनेहड़ संपर्क मार्ग को आखिरकार बुधवार को बहाल कर दिया गया। 11 अक्तूबर को अमर उजाला में खबर छपने के बाद बुधवार को लोनिवि ने जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया है। इसके लिए भटवाड़ के वार्ड सदस्य लाल सिंह, युवक मंडल के प्रधान पीसी सकलानी, महिला मंडल भटवाड़ की प्रधान निरंजना देवी, महिला मंडल कलेहड़ की प्रधान मीरा देवी सहित सोहन सिंह, उर्मिला देवी, पोहडा राम, कश्मीर सिंह, देवी सिंह, नागराज, विद्या राम, श्याम सिंह, राम लाल ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब सड़क मार्ग बहाल होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता संजीव सूद सहित सहायक अभियंता का आभार जताया है। सोमवार को युवक मंडल भटवाड़ के प्रधान पीसी सकलानी की अगुवाई में लोगों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता संजीव सूद से मिला था। उधर, अधिशासी अभियंता संजीव सूद का कहना है कि बरसात के चलते बंद मार्गों को बहाल करने के लिए विभाग प्राथमिकता के तहत कार्य में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें