फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डंपिंग साइट की सड़क धंसी, फंसी रहीं कचरे की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मंडी नगर निगम की सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण बिंद्रावणी डंपिंग साइट के पास बहने वाले नाले के उफान पर आने से मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क बंद होने के कारण शहर के विभिन्न वार्डों से इकट्ठा किया गया कचरा दिन भर गाड़ियों में ही भरा रहा और डंपिंग साइट तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम के 15 वार्डों से रोजाना 15 वाहनों के जरिये करीब 25 टन कचरा उठाया जाता है। सड़क टूट जाने के कारण कचरा समय पर डंपिंग साइट तक नहीं पहुंचाया जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने तुरंत कदम उठाए और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया।
मार्ग दुरुस्त होते ही निगम की गाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर डंपिंग साइट भेजा गया। इसके बाद प्रभावित वार्डों से भी त्वरित प्रभाव से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर निगम के आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने बताया कि सड़क को दुरुस्त कर सभी वार्डों से कचरा उठा लिया गया है और व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें