फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलौट में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थलौट के समीप रविवार शाम को एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घायल का साथी उसे जोनल अस्पताल ले आया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर औट पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक थलौट में मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार एनएच-21 पर रविवार शाम करीब सात बजे मान बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी रक्षबर डाकघर थुलाबिशी तहसील खलांगा जिला पौथन आंचल रत्ती नेपाल व उसका साथी मजदूर प्रेम बुद्धा पुत्र चंद्र सिंह बुद्धा निवासी कुसम बाजार तहसील गुलेरिया जिला बादरिया आंचल नेपाल काम समाप्ति के बाद थलौट बाजार निजी सामान खरीदने गए थे।

थलौट बाजार से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचने पर मंडी की तरफ से एक बस आई और एक ट्रक कुल्लू की तरफ से आया। एक-दूसरे को क्रॉस करते समय ट्रक ने प्रेम बुद्धा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर से प्रेम बुद्धा सड़क में गिर गया। जिसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


मान बहादुर उसे घायलावस्था जोनल अस्पताल मंडी ले आया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एसआई प्रीतम सिंह जांच कर रहे हैं। इधर, एसएचओ औट लोकेंद्र नेगी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 404ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें