फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो घायल, एक गंभीर

Fri, 18 Sep 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें एक युवक की हालत गंभीर है। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चौंतड़ा में एक बाइक सवार पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित हो गिर गया। जिससे बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाइक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक निशांत कुमार शानन निवासी चला रहा था और शिवम कुमार पीछे बैठा हुआ था। पास लेने के चक्कर में बाइक स्किट हो गया। जिसमें दोनों सवार घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद निशांत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालधंर रेफर किया गया है।
घट्टा पुलिस प्रभारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। वहीं, एक अन्य घटना में पातकू के नजदीक एक निजी बस ने राह चलते प्राकम चंद निवासी लकरेहड़ (चौंतड़ा) को टक्कर मार दी। जिसमें प्राकम चंद घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि बस चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें