फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रितिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत भड़याड़ा के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला हार्डवेडू की छात्रा रितिका कटवाल ने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आधार पर उसका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी अध्यापक विचित्र सिंह ने बताया कि हाल ही में हटगढ़ में संपन्न अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रितिका कटवाल ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के चलते अब रितिका जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करते हुए धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय प्रबंधन व ग्रामवासियों ने रितिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें