फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म स्वच्छता में लापरवाही से संक्रमण का खतरा : डॉ. वैशाली

Fri, 06 Dec 2024 09:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। स्वास्थ्य विभाग सुंदरनगर में स्वच्छता और मासिक धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चला रहा है। इस कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ोल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने बालिका आश्रम सुंदरनगर की छात्राओं को शिक्षित किया।
विज्ञापन

डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण मासिक धर्म स्वच्छता में लापरवाही से संक्रमण का खतरा रहता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मासिक धर्म एक स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसको लेकर समाज में किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान संतुलित आहार और शरीर की पोषण आवश्यकताओं पर भी जोर दिया।
डॉ. वैशाली ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, निजी सुरक्षा, संक्रमण से बचाव और मासिक धर्म के समय सफाई न रखने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलावों पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को आयरन और फोलिक एसिड जैसी दवाइयां मुफ्त प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें