फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग शो में जज बनीं सुंदरनगर की ऋचा

Thu, 30 Jan 2025 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने मॉडलिंग की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली ऋचा को अब मॉडलिंग के उभरते सितारों को जज करने का मौका मिला है। हाल ही में जिम्बाब्वे के काडोमा शहर में आयोजित कोडोमा एंटरटेनमेंट और मिस सुपर क्वीन जिम्बाब्वे मॉडलिंग शो में ऋचा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।
विज्ञापन

ऋचा हिमाचल प्रदेश की पहली मॉडल हैं, जिन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग शो में मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला। ऋचा ने बतौर जज इस शो की विजेता प्रतिभागी को ताज पहनाकर सम्मानित किया। ऋचा शर्मा के नाम कई प्रतिष्ठित खिताब भी हैं। उन्होंने स्कायवाक प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस इंडिया वर्ल्ड के उपविजेता का खिताब जीता था। इसके अलावा वह मिस हिमालय ग्लोबल 2021, मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स, मिस इंडिया बिजनेस ग्लोबल 2023 और इकोलॉजी 2024 की विजेता भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें