फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल बनेगा रिवालसर, मास्टर प्लान जल्द : राजेश

विज्ञापन
छेश्चू मेला के शुभारंभ अवसर पर रिवालसर में जनता जनता को संबो​धित करते हुए तकनीकी ​​शिक्षा मंत्र
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को रिवालसर में गुरु पद्मसंभव की याद में उनकी जयंती पर मनाया जाने वाला तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रिवालसर को तीर्थ स्थल और पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि यह मास्टर प्लान अगले तीन महीने के अंदर तैयार कर दिया जाएगा। मास्टर प्लान के तहत यहां की मूलभूत सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने वित्तीय कुप्रबंधन के लिए पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा कि रिवालसर तीन धर्मों का स्थल है और राज्य स्तरीय छेश्चू मेला एक प्रसिद्ध मेला है। यह मेला धार्मिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने छेश्चू मेले की बधाई देते हुए सभी के जीवन में नई खुशियां आने की कामना की। कहा कि तिब्बत और भूटान में बौद्ध धर्म को पहुंचाने का श्रेय गुरु पद्मसंभव को जाता है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यातिथि को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला मंडल और आंगनबाड़ी से आए बच्चों एवं कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विशेष रूप से डे केयर सेंटर भंगरोटू से आए विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसडीएम एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष स्मृतिका नेगी, नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें