फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुल्थान के शंगरेहड़ में रिहायशी मकान जला, नकदी और आभूषण भी जले

Sun, 25 Aug 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी कांगड़ा सीमा पर मुल्थान पंचायत के शंगरेहड़ गांव में जलकर राख हुआ रिहायशी मकान। स्त्रोत- जागर
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के रिसाव से भड़की आग, साथ लगते पांच मकानों को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-कांगड़ा सीमा से सटे मुल्थान पंचायत के शंगरेहड़ गांव में एक रिहायशी मकान में आग से एक परिवार के पांच लोग बेघर हो गए। करीब 25 हजार रुपये की नकदी और लाखों के स्वर्ण आभूषण जलकर राख हो गए। गैस सिलिंडर के रिसाव से भड़की आग से एक रिहायशी मकान पूरी तरह से राख हो गया। साथ लगते पांच मकानों को ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार निवासी शंगरेहड़ के घर में शनिवार देर शाम अचानक आग भड़क गई। अंदर मौजूद कीमती सामान के साथ लगभग 25 हजार रुपये की नकदी और स्वर्ण आभूषण आग की भेंट चढ़ गई। मुल्थान पंचायत में अग्निशमन विभाग की सेवाएं उपलब्ध न होने से ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर साथ लगते पांच घरों को जलने से सुरक्षित बचा लिया है। घटना में करीब चार लाख रुपये नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार के मुखिया सुरेश कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर के रिसाव से आग इतनी फैल गई थी कि पलभर में उनके मकान के अंदर मौजूद कपड़े, कंबल, बिस्तर, रसोई घर का सामान आदि सभी राख हो गया। लकड़ी का काम करने वाले सुरेश कुमार के परिवार ने शनिवार देर रात से रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी है। मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश कुमारी ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। वहीं, मुल्थान तहसील के तहसीलदार रमन कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें