फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत समिति अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी, महिलाओं को आधी सीटें

Wed, 08 Apr 2026 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
14 में से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, बाकी 7 अन्य वर्गों को मिलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंचायत समिति अध्यक्ष पदों के लिए जारी आरक्षण सूची में इस बार महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सामान्य चुनाव 2026 के तहत जिला मंडी में कुल 14 में से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि शेष 7 सीटें अन्य वर्गों के लिए रखी गई हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर हुए बदलाव के बाद एक दिन बाद ही राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
अधिसूचना के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में अनुसूचित जाति महिला की 2, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला की 1 और सामान्य महिला वर्ग की 4 सीटें शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर आधे पद महिलाओं के हिस्से में आए हैं, जो पंचायत स्तर पर उनकी भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं अन्य वर्गों में अनुसूचित जाति के लिए 2 सीटें और 5 सीटें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। इन पर सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार धनोटू और गोहर पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। बालीचौकी और निहरी को अनुसूचित जाति वर्ग में रखा गया है। वहीं द्रंग पंचायत समिति का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तय किया गया है। इसके अलावा धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, सराज और करसोग पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद महिला (सामान्य वर्ग) के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि सुंदरनगर, चौंतड़ा, गोपालपुर, सदर मंडी और बल्ह पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं, जहां सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें