कतकल नाले में गाय को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाते दमकल विभाग के जवान। स्त्रोत विभाग
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के समीप कतकल नाले में गिरी एक गाय को दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। कुणी लडभड़ोल निवासी संजय कुमार गाय को चराने के लिए ले गया था।
इसी दौरान गाय अचानक नाले में गिर गई। गाय को नाले में देख संजय कुमार ने दमकल विभाग जोगिंद्रनगर को सूचित किया। दमकल विभाग के प्रभारी लेख राम भारद्वाज टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाय को बचाने पर संजय कुमार ने दमकल विभाग का आभार व्यक्त किया। प्रभारी लेख राम भारद्वाज ने बताया कि गाय को रेस्क्यू कर लिया गया है। संवाद