फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने पौधे लगाए, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

Tue, 01 Mar 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उच्च शिक्षा विभाग ने जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों से पौधरोपण की फोटो समेत रिपोर्ट तलब की है। सभी स्कूल मुखियाओं को यह रिपोर्ट दो दिनों में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को भेजनी होगी। मामले में कोताही बरतने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने विभिन्न जगहों में साइट का चयन कर पौधरोपण किया है। पौधरोपण के बाद अब विभाग ने इसकी फोटो समेत एक रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पौधरोपण की फोटो, स्कूल का नाम, पौधरोपण वाले क्षेत्र का नाम, बच्चों की संख्या और अन्य चीजें शामिल होंगी। रिपोर्ट में पौधरोपण की फोटो अनिवार्य की गई है। बिना फोटो वाली रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। इस तरह की रिपोर्ट को विभाग अस्वीकार करेगा। जुलाई और अगस्त 2015 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर स्कूलों में पौधरोपण कार्य किया गया है।

पौधरोपण के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया है। वनों के बचाव और वन संपदा के संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। पौधरोपण न किए जाने की सूरत पर भी शिक्षा विभाग आगामी कार्रवाई अमल पर लाएगा। लापरवाह स्कूल मुखियाओं से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी स्कूलों से मांगी है रिपोर्ट
 इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि सभी स्कूल बच्चों की ओर से किए गए पौधरोपण की फोटो समेत रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर भेजें, ताकि आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा सके। मामले में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें