फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू, फील्ड में उतरी टीम

Mon, 18 Mar 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर दुरस्त की गई पेयजल पाइपलाइन। -संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जलशक्ति विभाग जोगिंद्रनगर में स्वच्छ पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए हरकत में आ गया है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी के रिसाव को रोकने के लिए विभाग के कई फीटर फील्ड में उतर गए हैं। फीटरों के साथ ही कनिष्ठ अभियंता अराध्य ने भी पानी की बर्बादी को रोकने का दारोमदार उठाया है। पेयजल बर्बादी का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डाकघर के समीप पानी के रिसाव को रोकने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकांश पाइपलाइन को बेल्डिंग और अन्य विकल्पों की मदद से दुरूस्त कर दिया है। समूचे उपमंडल में पाइपलाइनों के सुधार के कार्य भी शुरू हो गए हैं। इसके लिए सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
इससे पहले जल संरक्षण का संदेश देने वाला जल शक्ति विभाग खुद ही पानी का मोल भूल गया था। जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में ही रोजाना व्यर्थ बह रहा था। इससे पानी के संरक्षण के दावों की पोल भी खुल गई थी।
विज्ञापन

उधर, विभागीय जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जिन पेयजल पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है, उसे दुरूस्त करने को लेकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें