गोहर (मंडी)। खंड स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति का चयन खंड स्रोत समन्वयक संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला रियोंसी प्रथम, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नौण द्वितीय तथा राजकीय केंद्रीय पाठशाला झुंगी तृतीय रही।
माध्यमिक पाठशाला में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुटाहची प्रथम, देवीदहढ़ द्वितीय तथा जाच्छ तृतीय रही। राजकीय उच्च विद्यालयों में कांढा सोरता प्रथम, तुन्ना द्वितीय तथा गोलहन तृतीय स्थान पर रही।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रोकहड़ी प्रथम, बाढु द्वितीय तथा धंगयारा तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में ब्लॉक की विभिन्न पाठशालाओं के एसएमसी अध्यक्ष, सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं खंड स्रोत समन्वयक ने उत्कृष्ट एसएमसी को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए। संवाद