तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी, पंडोह के परिसर में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद वीर प
पंडोह (मंडी)। तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पंडोह के परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। यह दिवस 21 अक्तूबर को संपूर्ण भारतवर्ष में केंद्रीय पुलिस बलों तथा राज्य पुलिस बलों की ओर से उन वीर पुलिस अधिकारियों और जवानों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तृतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के उप समादेशक सोमदत्त ने की। उन्होंने ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के जवानों के नाम पढ़कर उन्हें नमन किया। वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों तथा समाज में पुलिस बल की भूमिका के बारे में जानकारी दी। संवाद