फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डाक जीवन बीमाधारकों को राहत, बंद पॉलिसी चालू करने के लिए विशेष छूट

Thu, 20 Feb 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डाक विभाग ने डाक बीमा पॉलिसी धारकों के लिए बड़ा अवसर दिया है। डाक विभाग ने पिछले पांच वर्षों से प्रीमियम न भरने के कारण लैप्स हुई डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) पॉलिसियों के धारकों को फिर से पॉलिसी रिवाइवल का मौका दिया है।
विज्ञापन

डाक विभाग लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसियों के रिवाइवल के लिए एक मार्च से 31 मई 2025 तक विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत बंद पॉलिसियों को दोबारा सक्रिय करने पर डिफॉल्ट शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी। इस विशेष योजना के तहत एक लाख तक की डिफॉल्ट राशि पर 25 फीसदी (अधिकतम 2,500) की छूट दी जाएगी। एक लाख से तीन लाख तक की डिफॉल्ट राशि पर 25 फीसदी (अधिकतम 3,000), जबकि तीन लाख से अधिक की डिफॉल्ट राशि पर 30 फीसदी (अधिकतम 3,500) की छूट मिलेगी।
मंडी डाक मंडल के अंतर्गत मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में कुल 4,483 बीमा पॉलिसियां लैप्स हो चुकी हैं। इनमें मंडी जिले में सबसे अधिक 1,614 बीमाधारकों की पॉलिसी बंद हो चुकी है। कुल्लू जिले में 1,511, सुंदरनगर में 1,313 और केलांग (लाहौल-स्पीति) में 45 बीमाधारकों की पॉलिसी लैप्स हुई है।
विज्ञापन


बीमाधारक 1 मार्च 2025 के बाद अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर पॉलिसी को पुनः सक्रिय करवा सकते हैं। इस दौरान डिफॉल्ट शुल्क पर निर्धारित 25 से 30 फीसदी तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए डाक विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। - संजय कुमार, अधीक्षक, डाकघर मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें