फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थुनाग में देवता खुडीजल का भक्तों ने किया स्वागत

Thu, 20 Feb 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
थुनाग पहुंचे देवता खुडीजल। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज के अराध्य देवता मूल खुडीजल शिवरात्रि मेले के लिए मंगलवार को अपने निवास स्थान खुड़ी गाड़ से पैदल रवाना हुए। देवता अपने छह गढ़ के कार कारिंदों और श्रद्धालुओं के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए निकले हैं। बुधवार को जंजैहली, लंबाथाच और थुनाग में भक्तों ने देवता का भव्य स्वागत किया। देवता के पुजारी गोविंद ने बताया कि देवता मंडी तक 118 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे और 26 फरवरी को वहां पहुंचेंगे। देवता कमेटी के कारदार शोभाराम और गुरु दिलेराम ने बताया कि यात्रा के दौरान 20 फरवरी को कांढा, 21 को गोहर, 22 को चैलचौक, 23 को नैरचौक, 24 को गागल और 25 को बैहना में रात्रि विश्राम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें