फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टौणी देवी क्षेत्र में डायरिया से राहत, एक और मामला, छह मरीज ही उपचाराधीन

Mon, 10 Jun 2024 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में डायरिया के प्रकोप से रविवार को थोड़ी राहत मिली है। रविवार को क्षेत्र से एक ही व्यक्ति डायरिया से पीड़ित पाया गया है। डायरिया फैलने के बाद क्षेत्र में अब तक कुल 314 लोग डायरिया के चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 308 लोग डायरिया को मात देकर स्वास्थ्य हो गए हैं। डायरिया के अब चार सक्रिय मामले बचे हैं। हालांकि अभी छह पीड़ित अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन




उधर, रविवार को एक ही डायरिया पीड़ित के सामने आने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, रविवार को जांच के लिए पानी का एक भी सैंपल नहीं लिया गया है। हालांकि डायरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग कर रही हैं, ताकि संभावित व्यक्ति को तत्काल उपचार दिया जा सके।



बता दें कि टौणी देवी स्वास्थ्य खंड के अधीन आने वाली चमनेड, बफड़ी, गसौता और लंबलू पंचायतों में पिछले 11 दिनों से डायरिया के मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग की ओर से पानी के सैंपल लिए गए, लेकिन जांच में पानी को शुद्ध बताया गया है। ऐसे में डायरिया फैलने के कारणों को पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन




उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में डायरिया फैला हुआ है वहां लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों को ओआरएस घोल के साथ जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें