नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते कमीश्नर रोहित राठौर व महापौर वीरेंद्र भट्ट। सं
- फोटो : सांकेतिक
मंडी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली का खर्चा कम होने के साथ संपत्ति कर में भी दस प्रतिशत छूट मिलेगी। यह तोहफा नगर निगम देने जा रहा है। नगर निगम ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया है कि जो शहरवासी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाएगा, उसे संपत्ति कर में 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एक सरकारी योजना है, जिसे ग्रीन एनर्जी भी कहा जाता है, के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में इस योजना को प्रोत्साहित करने के लिए निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इसके तहत 3 केवी तक सोलर सिस्टम लगाने के लिए 1,85,000 के लगभग खर्च है जिसमें 85000 अनुदान मिलता है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
ऊर्जा आपूर्ति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 25 करोड़ रुपये की परियोजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को उन्नत कर 33 केवी क्षमता में परिवर्तित किया जाएगा। इससे जिन स्थानों में बिजली के लोड की समस्या रहती है, वहां पर कार्य किया जाएगा।
....
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से शहरवासी न केवल बिजली की बचत करेंगे बल्कि अतिरिक्त बिजली से आय भी प्राप्त करेंगे। ऐसे लोगों को संपत्ति कर की अदायगी में भी छूट का प्रावधान किया जाएगा।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
000
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते कमीश्नर रोहित राठौर व महापौर वीरेंद्र भट्ट। सं- फोटो : सांकेतिक