फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महाशिवरात्रि से पहले स्कूल बाजार में 600 वाहनों को पार्क करने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में वाहनों को पार्क करने की समस्या का अब समाधान होगा। महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले स्कूल बाजार में यू माल की पार्किंग का कार्य पूरा हो जाएगा। यहां पर 600 वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा इंदिरा मार्केट में गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करने के लिए शीघ्र ही एक नई ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। आपदा की स्थिति में निरंतर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम प्रत्येक वार्ड में ऐसे संभावित जल स्रोतों की पहचान करेगा, जिनसे आपदा के दौरान नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि निगम की ओर से वहन की जाएगी।
नगर निगम की साधारण बैठक में आयुक्त रोहित राठौर ने फोरलेन निर्माण कार्यों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रभावित वार्ड नंबर एक खलियार, छिपणू से भ्यूली तक रेन शेल्टर, कलवर्ट, आरसीसी नाली, पेवर ब्लाक ब्रेस्ट वॉल रिटेनिंग वॉल गेबियन वॉल के लिए 6.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ की लागत से निगम जल शक्ति विभाग की ओर से इंदिरा मार्केट में गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करने के लिए शीघ्र ही एक नई ड्रेन का निर्माण करवाएगा। इस अवसर पर उपमहापौर माधूरी कपूर, अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, राजेंद्र मोहन, योगराज, वीरेंद्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, दीपाली जसवाल, कृष्ण भानू, अंजय कुमारी, नितिन भाटिया, यशकांत कश्यप, संजय शर्मा, राकेश गुलेरिया व अन्य विभागों से आए वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें