फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के चतरोखड़ी में बनाई जाएगी रेहड़ी मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद ने इन्हें एक स्थान पर बसाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक वीरवार को रेहड़ी फड़ी यूनियन के साथ हुई। इसमें रेहड़ी-फड़ी मार्केट के लिए चतरोखड़ी चौक और कुत्ते की कब्र के पास स्थान चिह्नित किए।
विज्ञापन

अब इसका एक प्रपोजल तैयार कर मंजूरी और बजट के प्रावधान के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके साथ रेहड़ी फड़ी के नए जोन बनाने पर भी चर्चा की। रेहड़ी फड़ी जोन के बाहर येलो लाइन लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
पिछले जोन के मुकाबले 3 से 4 जोन अधिक चिह्नित किए गए हैं। भोजपुर बाजार के शुरुआत में सिनेमा चौक के पास के जोन को हटाया जाएगा। बस अड्डे के समीप हमसफर के पास के जोन में भी बदलाव किया जाएगा। इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर भी एक अतिरिक्त जोन बनाने पर चर्चा की गई। रेहड़ी फड़ी यूनियन ने इस बात पर जोर दिया कि रेस्ट हाउस के गेट के नीचे की पार्किंग के कुछ हिस्से में रेहड़ी फड़ी वालों को बसाया जा सकता है। इस पर नगर परिषद ने सहमति जताई है। जिन रेहड़ी फड़ी धारकों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं उन्हें भी समय पर रिन्यू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याओं को भी सुना गया और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया, एएसआई राकेश कुमार, एचसी राजकुमार, चुहड़ु राम, सुंदरनगर व्यापार मंडल से प्रवीण अग्रवाल, धर्म पल अवस्थी, सुकेत व्यापार मंडल से रोहित कौशल और विकास पुरी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें