फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निबंध लेखन में रीना देवी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के रोड सेफ्टी क्लब ने मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता रोड सेफ्टी और ड्रग एब्यूज पर आधारित रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशे के दुष्प्रभावों को समझाना रहा। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा नशे के समाज और युवाओं पर प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाती हैं। प्रतियोगिता में रीना देवी प्रथम, तनीषा शर्मा द्वितीय और सोनाक्षी वर्मा तृतीय रहीं। इस अवसर पर प्रो. रमेश चंद शर्मा, प्रो. सुमन कुमार, प्रो. पूजा भारद्वाज, प्रो. शीतल भोपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें