फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी की बाइक की मरम्मत करवाने पहुंचे शोरूम, पकड़े गए दो शातिर

Wed, 26 Jun 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के ढेलू में दो संदिग्धों को थाने ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटी ढेलू पंचायत में चोरी की बाइक पर सवार होकर घूम रहे दो संदिग्धों को स्थानीय लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। शातिरों ने पुलिस पूछताछ में बाइक चुराने का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौंतड़ा में तिब्बती समुदाय के लोगों की एक बाइक को चोर गिरोह ने बीते शुक्रवार को चुरा लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने ढेलू स्थित शोरूम मालिक को दी थी। मंगलवार दोपहर बाद अचानक दो संदिग्ध युवक चुराई हुई बाइक में घूमते हुए मरम्मत कार्य को लेकर शोरूम में पहुंचे तो मैकेनिकों को बाइक की हालत से चोरी की आशंका हो गई।
जब वाहन के पंजीकरण का मिलान जब बाइक के चैसी नंबर से किया तो वाहन मालिक की भी पहचान हो गई। इसके बाद जब चोर गिरोह के शातिर सदस्य भागने लगे तो मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें धर दबोचा। इसके बाद शोरूम के मालिक ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो एक शातिर ने माना कि उसने चौंतड़ा से बाइक चुराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उसके तोड़े गए लॉक, पेट्रोल के टैंक की मरम्मत के लिए वह ढेलू में पहुंचे थे। शातिर चोरों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी थी। उधर, पुलिस थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस हिरासत में दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। बाइक के असली मालिक के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें