फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अड्डे पर बस का इंतजार कर रहीं दो महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाई

Wed, 26 Jun 2024 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में महिला चोर गिरोह लगातार सक्रिय है। पिछले दिनों भोजपुर में दो महिलाओं के करीब 20 लाख से अधिक सोने के आभूषणों के बैग को चोरी होने के बाद अब शातिर महिलाओं ने बस अड्डे पर यात्रियों को निशाना बनाया है। मंगलवार को बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं के गले से सोने की चेन निकालकर तीन अज्ञात महिलाएं भाग गई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं में से एक सुंदरनगर, जबकि दूसरी बल्ह तहसील से संबंध रखती है। दोनों ने ही सुंदरनगर थाना में घटनाओं के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना में दी शिकायत में प्रीति ठाकुर पत्नी गोपाल सिंह निवासी कपाही तहसील सुंदरनगर और देवकू देवी पत्नी जीत राम निवासी गांव पनोल डाकघर बरसवाण तहसील बल्ह ने कहा है कि वह मंगलवार को सुंदरनगर बस अड्डा परिसर में बस का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान दो से तीन अज्ञात संदिग्ध महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनके गले से सोने की चेन निकाल लीं। जब उन्हें इसका आभास हुआ तो उन्होंने चेन और आरोपी महिलाओं को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता न चल पाया है। दोनों पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से आरोपियों की धरपकड़ करने कर उनके आभूषण दिलाने की गुहार लगाई है। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें