फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रविकांत चुने गए सनातन धर्म सभा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सनातन धर्म सभा मंडी का साधारण अधिवेशन रविवार को सनातन धर्म परिसर में हुआ। इसमें गठित नई कार्यकारिणी में रविकांत कपूर को लगातार दूसरी बार प्रधान चुना गया। नीलम वैद्य ने साधारण अधिवेशन का संचालन किया। नवनियुक्त प्रधान रविकांत ने नई कार्यकारिणी का एलान किया। इसमें तारा चंद शर्मा को उपप्रधान, केके गोयल को महासचिव, चंद्र प्रकाश शर्मा को संयुक्त सचिव, केके मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष चुना। गोपाल शर्मा मंदिर प्रबंधक, रोशन लाल भारद्वाज सराय प्रबंधक, बालकृष्ण शर्मा प्रेस सचिव तथा चंद्र प्रकाश वैद्य को सहसचिव प्रेस बनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सनातन धर्म सभा पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभा के कई साल प्रधान एवं मददगार रहे स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया। साधारण अधिवेशन में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें