फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मकान में लगी आग, राख होने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सगनेहड़ में दमकल विभाग और ग्रामीणों के प्रयासों से बुझाई आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की सगनेहड़ पंचायत में शनिवार रात आठ कमरों के मकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारियों और ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इससे 25 लाख की संपत्ति को राख होने से बचा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ ग्रामीणों को आंशिक चोटें भी आईं। प्रभावित परिवार के मुखिया कृष्ण कुमार निवासी सगनेहड़ ने बताया कि आग लगने से उन्हें हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों का जायजा लिया है। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डाॅ. मुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय कानूनगो की फील्ड रिपोर्ट के बाद ही आर्थिक सहायता प्रभावित परिवार को दी जाएगी। दमकल विभाग के प्रभारी कर्मचंद ने आग लगने की घटना की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें