फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रवि दीप की व्हेन सोल्स मीट फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार

विज्ञापन
मंडी में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फे​स्टिवल में बेस्ट फिल्म व बेस्ट निर्देशक को पुरस्कृत
विज्ञापन
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संस्कृति सदन में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रविवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नगर निगम महापौर सुमन ठाकुर और निगम आयुक्त रोहित राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त ने इस फेस्टिवल के आयोजन को हिमाचल के लिए एक मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

फेस्टिवल में प्रदर्शित सभी फिल्में पारिवारिक विषयों पर आधारित थीं। फिल्म निर्देशक पवन शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा की कुल 25 शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्में प्रदर्शित की गईं। मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं और उत्कृष्ट सिनेमाई प्रतिभाओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्देशक रवि दीप की फिल्म व्हेन सोल्स मीट को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ऋत्विक जायस्वाल की ब्रिज टू यूटोपिया को क्रिटिक्स चॉइस में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब प्राप्त हुआ। फिल्म मसंद के अभिनेता रब्बी कंदोला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया, जबकि इसी फिल्म के लिए संजय शांति गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म निर्देशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विक्रांत सिद्धू के निर्देशन में बनी मसंद को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया। लेखन क्षेत्र में विद्यासागर को फिल्म सुधागढ़ 07 के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक (बेस्ट राइटर) का सम्मान दिया गया। विशेष जूरी पुरस्कार के तहत नम्रता सिन्हा की फिल्म सकाल तर होऊ को चयनित किया गया, जबकि महेश वाघमारे को जूरी मेंशन के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। क्षितिज शर्मा निर्देशित आना जाना को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म (जूरी मेंशन) का खिताब मिला। देवेंद्र शिवाजी जाधव की प्योर वॉटर फॉर एवरी हाउस, हर घर शुद्ध जल को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण डॉक्यूमेंट्री चुना गया। शॉर्ट फिल्म श्रेणी में अजय सूरी निर्देशित द डिवाइन मदर को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री और संजय मैथ्यू को रेड– द कलर ऑफ साइलेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान मिला। वीना महाजन की फिल्म खरा मोदक को सर्वश्रेष्ठ महिला फिल्म निर्माता पुरस्कार प्रदान किया गया। रवीश मृगेंद्र की हिमालय की वेदना को सर्वश्रेष्ठ हिमालयन फिल्म, यश मानसिंह की हिकी को मोरी को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म (जूरी मेंशन), सतीश सूद की एक थी पृथ्वी- देयर स्टुड द अर्थ.. को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण शॉर्ट फिल्म, तथा मार्शल मनकोटिया और हेमंत शर्मा की यस यू को बेस्ट सोशल इम्पैक्ट शॉर्ट फिल्म चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें