टाउन हाल मंडी में दो दिवसीय अंडर 19 और सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता टीमें।
- फोटो : Mandi
मंडी। टाउन हाल मंडी में दो दिवसीय अंडर-19 एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बाल एकल में रतन सिंह विजेता, अभिषेक उपविजेता और बालिका एकल में परीक्षा विजेता और अलिष्का उपविजेता रही।
अंडर-19 बाल डबल में रतन और सिद्धांत विजेता, अभिषेक और तुषार उपविजेता रहे। अंडर-19 बालिका डबल में परीक्षा एवं पलक विजेता और खुशी एवं मनिष्का उपविजेता रहीं।
सीनियर में रतन सिंह विजेता और राहुल ठाकुर उपविजेता रहा। डबल में राहुल एवं अर्जुन विजेता और दातुल एवं रतन उपविजेता रहे। महिला वर्ग के एकल मुकाबले में साक्षी विजेता और दिव्या दुगल उपविजेता रही। डबल में दिव्या एवं साक्षी विजेता और मलिष्का एवं संशिता उपविजेता रहीं।
मिक्स डबल में आबिश और परीक्षा ने खिताब हासिल किया। रतन और मनिष्का उपविजेता रहे। कोषाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता हमीरपुर में 1 से तीन नवंबर तक आयोजित होगी।
इस दौरान जिला मंडी के बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस ठाकुर, सीनियर कोच जितेंद्र वैद्य, सचिव दातुल चौहान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र, चीफ रेफरी अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंद्र मौजूद रहे। संवाद
000