गोहर (मंडी)। क्षेत्र में एक नाबालिग को अगवा कर दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोस्को एक्ट और दुराचार का केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़िता दसवीं कक्षा में पढ़ती है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग छात्रा ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत 11 जनवरी को रात करीब साढ़े आठ बजे करसोग तहसील के चवासी गांव निवासी पूर्ण चंद उसे अगवा कर छतरी में अपने क्वार्टर में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पूर्ण चंद के खिलाफ पोस्को एक्ट और दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। दुराचार केस की जांच जंजैहली पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल सिंह कर रहे हैं। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।