फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेल और बरल वार्ड के लोगों ने तीसरी बार नकारे चुनाव

Fri, 13 Jan 2017 10:01 PM IST
मंडी
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नवगठित नगर पंचायत करसोग के दो वार्डों ममेल और बरल के लोगों ने तीसरी बार चुनाव प्रक्रिया को नकार दिया है। जिससे नगर पंचायत के सात वार्डों में से दो वार्ड बिना सदस्य के रह गए। 11 से 13 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया तय की गई थी।
विज्ञापन


प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम भी किए थे। लेकिन, जनता के इस चुनाव में रुचि न दिखाने से प्रशासन से सभी प्रयास धरे के धरे रह गए। गौर हो कि जनवरी 2016 में करसोग नगर पंचायत के चुनाव तय हुए थे। जिसमें मात्र चार वार्डों के लोगों ने ही नगर पंचायत चुनाव में रुचि दिखाई थी। जबकि तीन वार्डों के लोगों ने नगर पंचायत का पूरी तरह बहिष्कार किया था। जून 2016 में चुनावों की दूसरी प्रक्रिया में न्यारा व बरल वार्ड के लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे लेकिन बरल वार्ड की दोनों महिला प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे और उस दौरान न्यारा वार्ड में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के साथ नगर पंचायत सदस्यों की संख्या पांच हो गई थी। अब जनवरी 2017 की तीसरी चुनावी प्रक्रिया में ममेल व बरल वार्ड से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं भरा।

उक्त वार्डों के लोगों ने पंचायत चुनावों को पूरी तरह नकार दिया है। इनका कहना है कि उक्त दो वार्डों के लोग नगर पंचायत के करों का बोझ नहीं उठा सकते। जिसके चलते लोगों ने मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान दोनों वार्डों को नगर पंचायत से बाहर करने की गुहार लगाई थी। वर्तमान में नगर पंचायत सदस्यों की संख्या पांच है। इसके बावजूद नगर पंचायत करसोग को अभी तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं मिल पाए। आपसी तालमेल न बैठने के कारण नगर पंचायत की सभी शक्तियां प्रशासन के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें