फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुष्कर्म का आरोपी गायब, मोबाइल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बाद मोबाइल फोन का संपर्क कटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ठगी के मामले में नामजद मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी समीर पुलिस की कार्रवाई से पहले ही भूमिगत हो गया है। चंडीगढ़ के बाद अब आरोपी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए उसका पता लगाना चुनौती बन गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरोपी का सुराग मिलते ही पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि समीर ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर उसे अपने जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसके परिजन से भी बातचीत करवाई। परिजन ने मकान तैयार होने के बाद शादी करवाने का भरोसा दिया। इसी दौरान आरोपी ने उससे 70 हजार रुपये, सोने की बालियां और अन्य कीमती गहने ले लिए।
विज्ञापन


आरोपी उसे अपने परिजन से मिलाने मुजफ्फरनगर भी ले गया था। इसके बाद चंडीगढ़ में किराये का कमरा लेकर दिया, जहां पीड़िता ने उसके द्वारा कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। अगस्त में आरोपी उसे मंडी लेकर आया और यहां भी दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वह लगातार आरोपी और उसके परिजन से शादी की बात करती रही, लेकिन मकान तैयार होने समेत कई बहाने बनाकर उसे टाला जाता रहा। जब उसे शादी के नाम पर लगातार आश्वासन ही मिलते रहे तो उसने शहरी पुलिस चौकी मंडी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन उसका मोबाइल बंद होने से फिलहाल उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें