फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रणजीत बने रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के कार्यकारी सचिव

Fri, 28 Jun 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर की असेंबली में वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। अधिवक्ता रणजीत चौहान क्लब का कार्यकारी सचिव, जबकि रोटेरियन राम लाल वालिया को स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। मेजर ज्ञान चंद बरवाल को रोटरी प्रोजेक्ट के चेयर पर्सन, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर कोषाध्यक्ष होंगे। रोटरी क्लब अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, सचिव सुशील कुमार पठानिया ने बताया कि युवा रोटेरियन अंकुश ठाकुर को भी सचिव, विनोद कुमार राठौर उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल और सचिव सुशील कुमार पठानिया ने कहा कि एक साल के निर्धारित कार्यकाल में प्रस्तावित प्रोजेक्टों को सिरे चढ़ाने और नए प्रोजेक्टों को धरातल में उतारने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। क्लब में नए सदस्यों को शामिल करने के अलावा पुराने सदस्यों से भी बेहतर तालमेल बिठाकर रोटरी के परमार्थ के कार्य करने की कोशिश की जाएगी। रोटरी की असेंबली में असिस्टेंट गवर्नर खुशहाल चंद ठाकुर और रोटरी के जिला सचिव धर्मेंद्र राणा विशेष अतिथि रहे। वहीं, असेंबली में रोटेरियन डॉ. भाग चंद, विजय जम्वाल, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, कर्नल एसके शर्मा, प्रदीप शर्मा, राज ठाकुर, लोमा बरवाल, अर्चना ठाकुर, एनआर बरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें