फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय कोटली में रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी सोनू ठाकुर के निर्देशन में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे, पोस्टर और स्लोगनों के माध्यम से सुरक्षित यातायात, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवर स्पीड में कमी तथा नशे में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश जनसामान्य तक पहुंचाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत कॉलेज के बाहर से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर पंफ्लेट वितरित किए गए और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने यातायात संकेतों और सुरक्षा संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। रेड रिबन क्लब के प्रभारी सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में एड्स जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें