फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अवकाश के दिन भी घर-घर पहुंचेगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में अतिरिक्त काउंटर शुरू
विज्ञापन

30 हजार से अधिक राखी पार्सल समय पर पहुंचाने में जुटा डाक विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने राखियों की समय पर डिलीवरी के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के सभी उप डाकघरों में अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर अवकाश के दिन भी डाकिए घर-घर जाकर राखियां वितरित करेंगे, ताकि किसी भाई की कलाई सूनी न रह जाए। जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल सहित मंडी जिले के डाकघरों में इन दिनों राखी भेजने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। विभाग का अनुमान है कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र से चार हजार से अधिक तथा पूरे मंडी जिले से 30 हजार से ज्यादा राखी पार्सल प्रदेश और बाहरी राज्यों में भेजे जाएंगे। इनकी समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिले में 100 से अधिक डाक कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के लिए भी राखियों की बुकिंग की जा रही है। मानसून के मद्देनजर डाक विभाग ने 15 रुपये के विशेष वाटरप्रूफ लिफाफों की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। डाक अधीक्षक मंडी संजय ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले हर राखी समय पर पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें