लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में अध्यापक अभिभावक संघ (पीटीए) की तीसरी आम बैठक शनिवार को हुई।
इसमें सत्र 2024-25 के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजकुमार को प्रधान, राजू को उपप्रधान, प्रो. संजीव कुमार को सचिव, मीना देवी को उप-सचिव और तारा देवी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
इसके अतिरिक्त बशीर खान, डॉ. मुनीष ठाकुर, प्रो. तिलक शर्मा, प्रो. पंकज कुमार, डॉ. प्रीति और प्रो. अनीता शर्मा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुने गए। इस मौके पर पीटीए प्रधान राजकुमार ने महाविद्यालय में इतिहास, अंग्रेजी और गणित के दो वर्षों से रिक्त पड़े पदों के संबंध में चिंता जताई। सरकार से इन रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नवनिर्मित कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को बधाई दी। संवाद