गांधी भवन मंडी में पूर्व पीएम राजीव गांधी को पुष्पांजलि देते कांग्रेसी। -संवाद
मंडी। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंपा ठाकुर ने की, जबकि सरकाघाट से कांग्रेस नेता पवन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि देकर की गई। चंपा ठाकुर ने कहा कि भारत को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे ले जाने और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार दिलाने की पहल राजीव गांधी की देन है। इस अवसर पर आकाश शर्मा, कृष्णा टंडन, देविंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, योगेश पटियाल, प्रकाश कश्यप, भूप सिंह, भगवान सिंह, नामित, शिवम कुमार, शुंभ, उपेंद्र शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। संवाद