फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रजत ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। भाजपा प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर ने शनिवार को संधोल क्षेत्र के भूर, कोठवां, धलारा, शेड, सरसकान पंचायत के सरोली, गंत्रैलु, रडा, रोह आदि क्षेत्रों में पहुंच कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। रजत ने सरकार से आपदा प्रभावित लोगों को जल्द राहत प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस आपदा में मंडी जिले में बहुत तबाही हुई है। इससे धर्मपुर क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। रजत ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने संधोल, मढ़ी, धर्मपुर निर्माणाधीन सड़क के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने 9 करोड़ स्वीकृत किए थे, 2 वर्ष पहले काम शुरू भी हो गया था लेकिन कार्य दो किलोमीटर से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने स्थानीय विधायक से जल्द से जल्द स्योह धर्मपुर और संधोल, मढ़ी, धर्मपुर सड़कों को बहाल करवाने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें