फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश ने रोकी एचआरटीसी की रफ्तार, 32 बसें फंसी, 136 रूट प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बारिश ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के मंडी मंडल की बसों की रफ्तार रोक दी है। बारिश से सड़कें अवरुद्ध होने से मंडी, कुल्लू, केलांग, सरकाघाट, धर्मपुर और सुंदरनगर डिपो की शुक्रवार को 32 बसें विभिन्न जगह फंसी रहीं।
विज्ञापन

दिन में बड़े रूटों समेत 136 रूट प्रभावित हुए। इनमें मुख्य केलांग-चंडीगढ़, केलांग-हरिद्वार, केलांग-दिल्ली, उदयपुर-सरकाघाट, उदयपुर-रिकांगपिओ, केलांग-धर्मशाला और केलांग-रिवालसर रूट बाधित रहे। सबसे ज्यादा मंडी डिपो की 15 बसें शुक्रवार को भी फंसी रहीं और 59 रूट बाधित हुए। कुल्लू डिपो की पांच बसें और 19 रूट, केलांग डिपो की पांच बसें और छह रूट, सुंदरनगर डिपो की एक बस और 26 बस रूट, सरकाघाट की पांच बसें और आठ रूट, धर्मपुर डिपो की एक बस और 18 रूट बाधित रहे।
सबसे खराब हालात मंडी डिपो के हैं। 30 जून को आई आपदा के बाद फंसी कुछ बसें अभी तक नहीं निकल पाई हैं। मंडी डिपो सराज क्षेत्र में परिवहन सेवाएं देता है। बीत एक माह में एचआरटीसी मंडी मंडल को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। उधर, एचआरटीसी मंडी मंडल के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह ने बताया कि सड़क बाधित होने के चलते बसें फंस रही हैं। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक मंडल की 32 बसें और 136 रूट प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें