बागाचनोगी पंचायत के देयोल गांव में सड़क धंसने से पलटा टिपर। स्रोत जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। बागाचनोगी पंचायत के देयोल गांव में शुक्रवार सुबह सीमेंट से लदे एक टिपर के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। लगातार बारिश से सड़क खराब होने और धंसने के कारण हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार हादसे में चालक चौपाल सिंह निवासी कुलथनी, शिवम निवासी गुनास और डिंपल कुमार निवासी चापड़ जरोल को हल्की चोटें आईं। शिवम और डिंपल को सिविल अस्पताल बगस्याड़ रेफर किया गया। हादसाग्रस्त टिपर मीरा देवी गांव गुनास, डाकघर शिकावरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद