फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, 58 सड़कें, 16 ट्रांसफॉर्मर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-03 बहाल, सरकाघाट में जल आपूर्ति योजना अभी भी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में भारी बारिश से सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ा है। भूस्खलन के कारण 58 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। पधर में काला नाला के समीप भूस्खलन होने से यातायात बीच-बीच में ठप रहा। सुबह की तुलना में शाम को स्थिति में काफी सुधार हुआ है, क्योंकि सुबह बंद सड़कों का आंकड़ा 105 था। राहत की बात यह है कि एनएच-003 कोटली-धर्मपुर-जालंधर मार्ग पर बनोग के पास हुए भूस्खलन के मलबे को हटा कर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

बंद सड़कों में 2 मुख्य जिला सड़कें और 56 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। वर्तमान में बंद सड़कों में सबसे अधिक सराज डिविजन की 31, थलौट की 15, सरकाघाट की 5, पधर की 3 तथा सुंदरनगर, करसोग, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर डिविजन की एक-एक सड़क बंद हैं। बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। जिले भर में 16 ट्रांसफॉर्मर ठप हैं जिनमें गोहर इलेक्ट्रिकल डिवीजन में 7, करसोग में 6 और धर्मपुर में 3 ट्रांसफॉर्मर बंद हैं। इसके अलावा, सरकाघाट डिवीजन में 1 पेयजल आपूर्ति योजना अभी भी बाधित चल रही है, जिसे बहाल करने में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी डटे हुए है प्रयास जारी हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़क बहाली के कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें