जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली की रात पटाखे से झुलसे झटिंगरी के पांडो गांव निवासी राहुल उपचार के लिए भटक रहे हैं। जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाए राहुल को चिकित्सकों ने टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने दोबारा राहुल को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया। अब राहुल को नेरचौक मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। तीमारदार स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से आहत है।
राहुल बद्दी में एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात हैं। दिवाली की रात एक अनार (पटाखा) उसके हाथ में फट गया। इससे बाजू, टांग और छाती में घाव हो गए हैं। परिजनों ने उसे पीठ में उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। राहुल की बहन राधिका और भाई बीरबल ने बताया कि बीते चार दिनों से वे राहुल को व्हील चेयर और कंधों का सहारा देकर उपचार के लिए भटक रहे हैं। चिकित्सकों ने अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
...
पटाखों से झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार किया है। गंभीर रूप से घायल को क्षेत्र के बाहर बड़े अस्पतालों में रेफर किया होगा। बड़े अस्पतालों में बेहतर उपचार मिल पाए इसके लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगे।
-डाॅ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मंडी