फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, बैरंग लौटे मरीज, आज और कल भी नहीं मिलेगी सुविधा

Fri, 28 Mar 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा से वंचित रहना पड़ा। हालांकि मरीजों को पहले से ही तिथियां दी गई थीं। वीरवार सुबह अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचने पर उन्हें दरवाजे में सूचना चिपकी मिली। जिस पर लिखा था कि रेडियोलॉजिस्ट 27 से 29 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में दूर दराज से पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जोनल अस्पताल मंडी में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट तैनात है, जो कि नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहा है, लेकिन अवकाश पर जाने पर मरीजों को टेस्ट सुविधा नहीं मिल पाती है। दो वर्ष पूर्व अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात थे। जिसमें एक ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था तो दूसरा पढ़ाई के लिए अवकाश पर चला गया था। लंबे समय तक रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त रहने से मरीजोंं को निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर टेस्ट सुविधा लेनी पड़ रही थी।
करीब आठ माह पूर्व ही नए रेडियोलॉजिस्ट ने पदभार ग्रहण किया है। अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें होने के बावजूद एक मशीन पर ही कार्य चल रहा है जबकि दूसरी मशीन को सील कर रखा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अस्पताल में अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की विभाग से मांग उठाई है। उधर, अस्पताल पहुंची मीरा, किरन व गरीब दास ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने के चलते उन्हें निजी लैब में महंगे दामों पर अल्ट्रसाउंड करवाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक सुविधा मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट को घर पर अति आवश्यक कार्य के चलते जाना पड़ा है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने से मरीजों को कुछ असुविधा होगी। अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करवाने बारे विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस, जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें