फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूएफएक्स केस : आरोपियों की ऑडी समेत तीन गाड़ियां, दो टू व्हीलर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्यूएफएक्स कंपनी के जरिये फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले में मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल पर लाई है। ठगी की काली कमाई से खरीदे गए पांच वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। इनमें तीन लग्जरी वाहन हैं। जबकि एक बुलेट और एक स्कूटी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई हड़कंप मचा हुआ है। जबकि पुलिस के रडार में कई लोग हैं।
विज्ञापन

मंडी पुलिस ने आरोपी केवल कृष्ण निवासी टकारला तहसील अंब जिला ऊना की फॉर्च्यूनर गाड़ी और रॉयल इनफिल्ड को कब्जे में लिया है। जबकि चमल लाल निवासी डाकघर दुल जोगिंद्रनगर की ग्रैंड विटारा गाड़ी को सीज किया है। यह गाड़ी चमन लाल की पत्नी डोलमा देवी के नाम पर है। पुलिस ने आरोपी रमेश चंद निवासी नकेहड़ डाकघर हराबाग तहसील जोगिंद्रनगर की हरियाणा नंबर ऑडी गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। यह गाड़ी पुष्प यादव के नाम पर है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार निवासी बालकरूपी जोगिंद्रनगर की एक्टिवा स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया।
इस ठगी के पूरे में खेल में अब तक एक महिला समेत कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि मामले से जुड़े तीन आरोपी विदेश में भूमिगत हो गए हैं। जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में फैला है नेटवर्क
पुलिस इंटर पोल तक इस मामले में कार्रवाई करने जा रही है। ताकि आरोपियों को दबोचा जा सके। कम समय में निवेश कर अधिक मुनाफे के लालच के चक्कर में दो साल में करीब 210 करोड़ रुपये का निवेश इस कंपनी के माध्यम से किया गया था। मल्टी लेवल मार्केटिंग के तहत ही यह खेल चल रहा था। इस मामले में कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों ने करीब एक सप्ताह तक चंडीगढ़ और पंचकूला में भी डेरा डाले रखा था। पांच राज्यों में फैले इस नेटवर्क में बड़ा खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले में नियमानुसार आरोपियों की कुछ वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें