फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंप हाउस के उड़ाए तार... नल सूखे, ग्रामीण तड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा में चोर गिरोह ने जल शक्ति विभाग के पंप हाउस की बिजली के तार चुरा लिए हैं। इससे गांव रोपा ठाठर, हवानी, वन लोहारड़ी और चलाह में नलों में पानी न आने से संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों तथा हैंडपंप से पेयजल ढोना पड़ रहा है। लोगों को टैंकर के माध्यम से पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राम लाल, जगदीश चंद, प्रदीप कुमार, नानक चंद, संजय कुमार, भूमि सिंह, चेत सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। जल शक्ति विभाग की सीर खड्ड में बतैल पंप हाउस की बिजली के तारों को शातिरों ने चुरा लिया है। इससे पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। पंप हाउस में चोरी का यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है।
इससे पहले भी तीन बार शातिर पंप हाउस से बिजली के तार चुरा चुके है। चोरी की इस घटना का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग ने इस पंप हाउस पर रात को कोई भी चौकीदार या पंप ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की है। ग्रामीणों की मांग है कि पंप हाउस पर रात को कोई चौकीदार नियुक्त किया जाए। पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत अधिकारियों से करने के बाद भी आठ से दस दिनों तक नलों में पानी की आपूर्ति नहीं होती है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की विभाग के अधिकारियों से एक बार फिर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

......
तीन दिन पहले पेयजल योजना के पंप हाउस से केबल चोरी हुई है। इससे पहले भी दो बार चोर केबल को चुरा कर ले गए है। पुलिस में शिकायत की गई है। जल्दी केबल का प्रबंध कर पंप हाउस से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-दीपक वर्मा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग बलद्वाड़ा
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें